बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री ने वर्चुअल नमो रैली को किया संबोधित
बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री ने वर्चुअल नमो रैली को किया संबोधित
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के साथ बर्चुअल नमो रैली को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा निर्देशन में महानगर के सभी 797 बूथ पर नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना नमो रैली में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया भाजपा मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने जानकारी देते हुए बताया महानगर के 9 मंडलों में दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री ने नमो रैली में पार्टी की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने विचारों को बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहां मेरा वूथ सबसे मजबूत, पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर भी डिजिटल नमो रैली में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कैंट विधानसभा प्रभारी अंशुल गुप्ता, विष्णु शर्मा, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, अरुण कश्यप, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
एक टिप्पणी भेजें