News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

BJP घोषणा पत्र पर बोले सीएम योगी- युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता

BJP घोषणा पत्र पर बोले सीएम योगी- युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता

 BJP घोषणा पत्र पर बोले सीएम योगी- युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पर प्रेसवार्ता की। सीएम योगी ने कहा कि सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है। घोषणा पत्र के स्थान पर भाजपा ने संकल्प पत्र शुरू किया है। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि संविधान दिवस पर भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है। भाजपा की युवा, महिला, गरीब और किसान प्राथमिकता हैं। देश का एंबिशन ही मोदी जी का मिशन है। मोदी की गारंटी पर इस देश को विश्वास है। मोदी की गारंटी जन विश्वास का प्रतीक है।  

सीएम योगी ने कहा कि अमृत काल का ये पहला चुनाव हो रहा है जो आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्पित है। मोदी की गारंटी इस देश के हर तबके लिए एक प्रमाण है। पहला चुनाव जिसके परिणाम को लेकर लोग पहले से आश्वस्त हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें