News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: भाजपा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन

Bareilly: भाजपा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन

 Bareilly: भाजपा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन 



बरेली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को आईएमए हाल में एक विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बढ़-चढ़कर सभी महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य थी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बहुत अच्छे से समझाया व सभी महिलाओं को उत्साहित कर सात तारीख को मतदान करने की अपील की। पहले मतदान बाद में जलपान का नियम बताया। सभी को मतदान के लिए जागरूक किया और साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को भी सराहना करते हुए हम बहनों की सुरक्षा के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया है। कार्यक्रम के अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा ने की। सभी ने अपने विचार व्यक्त किया और आगरा क्षेत्र उपाध्यक्ष मधुलिका राघव ने अपने ओजस्वी भाषण से बहनों का मन जीत लिया ओर बहनों को मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया।

मंच का संचालन महानगर महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष स्वाति कुमार और मीरा कुमारी उपाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव संयोजिका इंदु सेठ, निवेदिता श्रीवास्तव, मधुलिका राघव, चंद्रेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें