News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर मे लगी आग, राहगीर धुएं से परेशान

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर मे लगी आग, राहगीर धुएं से परेशान

 


बरेली। मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। डोहरा रोड स्थित पिछले गेट के पास लगे पेड़ों में आग की लपटें उठने लगीं। यह आग मंगलवार शाम को करीब पांच बजे लगी है। जहां आग के लगने से डोहरा रोड से गुजर रहे राहगीर धुएं से परेशान हो गए साथ ही लोगों में डर का माहौल बन गया। पेड़ों में आग की लपटें देखकर किसी दुर्घटना की आशंका होने लगी। मगर शुक्र है कि ये आग जिस समय लगी तब उस जगह जब आस-पास कोई भी नहीं था। मगर इस दौरान पेड़ के नीचे ठंडक ले रहे जानवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगते ही वहां बैठे सारे कुत्ते भाग गए। मगर ऐसे में पेड़ में बैठे कुछ पक्षी आग लगने से घायल हो गए और कुछ तुरंत ही उड़ गए। आग के काफी फैलने के बाद वहां के गार्ड को आग की सूचना मिली। जिसके बाद वह पौधों में पानी देने वाले डिब्बे से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आग और ज्यादा फैल गई। गार्ड ने बताया कि यहां पहले भी आग लग चुकी है। फिलहाल अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें