Bareilly News: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का आधार बूथ प्रबंधन, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख- नरेंद्र कश्यप
बरेली। रविवार को बरेली लोकसभा के भोजीपुरा विधानसभा के गोल्डन पैलेस में बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष नरेंद्र कश्यप रहे। बैठक में सभी बूथ अध्य्क्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने बाबा भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त है। और ये गौरव बढ़ाने के लिए बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 43 सालों में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का आधार बूथ प्रबंधन, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है। भाजपा के विस्तार में सबसे बड़ी भूमिका बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख की है। प्रत्येक बूथ अध्य्क्ष बूथ पर 370 वोट पहले से अधिक पड़वाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना, इस संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से साकार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनवरत 140 करोड लोगों की सेवा कर रहे हैं। 10 सालों में अनेको ऐतिहासिक काम हुए हैं, और अगले पांच सालों में भी बहुत ऐतिहासिक काम होने हैं। मेरी सभी से अपील है कि सभी बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता के घर मतदान से पहले कम से कम तीन बार अवश्य संपर्क करें। पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के मतदाताओं का व्हाट्सएप ग्रुप अवश्य बनाएं। सभी कार्यकर्ता बरेली लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की पताका फहराने का काम करे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने सभी बूथ अध्यक्षों को अपना अपना बूथ मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए और भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा।
बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बूथ अध्य्क्ष, बूथ समिति व पन्ना प्रमुख बैठके कर प्रत्येक मतदाता के घर जाकर जन सम्पर्क करें और अपना बूथ जीताने का काम करे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व पिछड़ा मोर्चा के अध्य्क्ष नरेंद्र कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, बरेली लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, अजय सक्सेना, वीरपाल गंगवार, महिपाल गंगवार, अरुण जेटली, राहुल साहू, अभय चौहान, डॉ विनोद पागरानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें