News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: मजदूरों के झगड़े में बीच बचाव में भट्ठा मालिक को मारी गोली,

Bareilly News: मजदूरों के झगड़े में बीच बचाव में भट्ठा मालिक को मारी गोली,

 Bareilly News: मजदूरों के झगड़े में बीच बचाव में भट्ठा मालिक को मारी गोली, मौत

बरेली। ईंट भट्टे पर मजदूरों के झगड़े में बीच बचाव करने गए भट्टा मालिक व पूर्व प्रधान की एक पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी मजर हुसैन (52) पुत्र अजहर हुसैन का ढकनी में ईंट भट्टा है। उनके ईंट भट्टे पर सोमवार दो मजदूरों के पक्ष में बुग्गी में ईंट भरने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जब मजर हुसैन को पता चला तो वह बीच बचाव करने पहुंच गए। इस पर दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने मारपीट करने के साथ ही भट्टा मालिक पर फायर कर दिया। जिससे भट्टा मालिक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में हत्या की सूचना से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें