Bareilly News: खनन करने वाले युवक को मारी गोली, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Bareilly News: खनन करने वाले युवक को मारी गोली, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
बरेली। रविवार देर रात खनन का धंधा करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका हिसाब सड़क किनारे पड़ा मिला है।
आपको को बता दे कि बिथरी थाना क्षेत्र में गांव महेशपुरा निवासी अमन का शव हाईवे किनारे नवदिया हरकिशन गांव के मार्ग पर पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारी गई है। रविवार आधी रात के बाद सूचना पर पहुंची बिथरी थाना पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
बताया जाता है कि अमन खनन का काम करता था और मिट्टी भराव के ऑर्डर लेता था। बताया जा रहा है कि इसी धंधे से जुड़े लोगों ने उसकी हत्या की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। हत्या के सिलसिले में एक्स पर शिकायत की गई है। लोगों ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें