Bareilly News: चुनाव प्रशिक्षण से गायब आठ कर्मियों पर एफआईआर निर्देश
Bareilly News: चुनाव प्रशिक्षण से गायब आठ कर्मियों पर एफआईआर निर्देश बरेली।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण से अनुपस्थित आठ कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक संजय कुमार सिंह ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण की प्रथम पाली में गायब कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को पत्राचार किया है। इसमें दो शिक्षामित्र, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी और पांच सफाई कर्मी शामिल हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को लिखे पत्र में बताया गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों की पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रूप में ड्यूटी लगा गई थी। 28 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित न होकर निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न की है। निर्वाचन प्रशिक्षण में उपस्थित न होना और अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करना दंडनीय अपराध है।
इसलिए ऐसे लोगों पर प्राथमिकी लिखी जानी आवश्यक है गायब होने वालों की सूची में गीता चौहान शिक्षामित्र, शबाना परवीन शिक्षामित्र, नासिर चतुर्थ श्रेणी वार्नी, प्रदीप, संजीव, धर्मपाल, जगदीश प्रसाद, मोहित (पांचों सफाई कर्मी) अनुपस्थित थे। सभी आठों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को पुलिस से कहा गया है।
एक टिप्पणी भेजें