Bareilly News: बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला से नीरज मौर्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थकों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट
Bareilly News: बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला से नीरज मौर्य ने दाखिल किया नामांकन पत्र, समर्थकों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट
बरेली। मंगलवार को इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे के बरेली लोकसभा के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला लोकसभा के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान भारी मात्रा में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों ने एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले बरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने नेहरू युवा केंद्र में एक सभा को संबोधित किया। इस सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी भारी तादाद में समर्थक, सपा-कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने अपने अपने विचार रखे। उसके बाद प्रवीण सिंह ऐरन का काफिला पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर निकल पड़ा। अपने समर्थकों के साथ प्रवीण सिंह ऐरन और नीरज मौर्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए गए। उसके बाद कुछ समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
एक टिप्पणी भेजें