Bareilly News: भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप ने कराया नामांकन
Bareilly News: भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप ने कराया नामांकन
बरेली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बरेली और आंवला सीट पर मतदान होना है। जिसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हो चुके हैं। सोमवार को बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप ने अपना पर्चा दाखिल किया। यहां सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं, नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे आंवला से बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि वह तीन लाख से जीतेंगे। आंवला लोकसभा हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। जनता भाजपा से प्रभावित है। जिस तरह बीजेपी ने विकास कार्य किया वह किसी से छुपा नहीं है। वहीं, बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा कि टक्कर में कोई है। अबकी बार 400 पार में बरेली की भी भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि पांच लाख वोटो से जीत कर दर्ज कराएंगे। छत्रपाल गंगवार आज लाव लश्कर के साथ कलक्ट्रेट में अपना नामंकन कराने पहुंचे थे।
एक टिप्पणी भेजें