News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: गैरहाजिर दो मिले दो मतदान कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज, 36 को नोटिस

Bareilly News: गैरहाजिर दो मिले दो मतदान कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज, 36 को नोटिस


बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज और बिथरी चैनपुर में लगाए गए 3432 मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नहीं आने वाले दो कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और 36 को नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी मतदान कार्मिक और सीडीओ जगप्रवेश ने बताया कि दोनों पालियों में अंतिम दिन 3432 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि मंगलवार को दोनों पालियों में 36 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे, सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पिछले दिनों ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहीं शिक्षामित्र शिल्पी रानी और अनुदेशिका किरन मेहरोत्रा को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी दोनों मतदान कार्मिकों ने ट्रेनिंग में भाग नहीं लिया। दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें