News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

इस बार यूपी में सीधे 80 सीट जीतेंगे: अमित शाह

इस बार यूपी में सीधे 80 सीट जीतेंगे: अमित शाह

 

इस बार यूपी में सीधे 80 सीट जीतेंगे: अमित शाह 


मुरादाबाद। जनसभा को संबोधित करने के लिए अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके मंच पर पहुंचते ही लोग नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

अमित शाह ने कहा कि मुरादाबाद के लोग पांच सात तक बड़े परेशान रहे। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम प्रधानमंत्री बने। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी हैं। यूपी में बड़ी जीत के कारण पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 और 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे। अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया। 

विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि इसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। इसके बाद भी वह प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है। 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता,सह प्रभारी ओमवीर खड्गवंशी, मेयर विनोद अग्रवाल, राजन विश्नोई, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता और राहुल सेठी मौजूद हैं।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें