कैंट विधायक ने कालीबाड़ी व पूर्वी मंडल में लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में की चौपाल
कैंट विधायक ने कालीबाड़ी व पूर्वी मंडल में लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में की चौपाल
बरेली। शुक्रवार को कैंट विधायक प्रदेश संजीव अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में 25 लोकसभा भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में पूर्वी मंडल के कृष्णा नगर व सरस्वती बिहार कॉलोनी कालीबाड़ी मंडल में सिकलापुर और फाल्तुनगंज में चौपाल बैठक की।
बैठक कौ सम्बंधित करते हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मोदी सरकार के दस सालो किए गये कार्य और उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि गाँव गरीब किसान जवान महिलाओं व हर जाति वर्ग के लिए मकान शौचालय गैस सिलेंडर मुफ्त बिजली किसान सम्मान निधि दिया है। किसी भी जाति वर्ग से भेदभाव नही किया है। उसके साथ साथ सभी देशवासियों की सुरक्षा और सम्मान भी दिया।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता से आवाहन किया कि आज आप सभी लोगों से वोट मांगने जाऐंगे भाजपा कार्यकर्ता बनके जीतने के बाद जाऐंगे सासंद बनके और कहा कि आज के आधुनिक युग में मोदी जैसा नेता होना हमारे देश के लिए गौरव की बात है। हम सभी को मिलकर भाजपा को जिताना है और जैसे हम सभी की आस्था का केंद्र राम मन्दिर का भव्य निर्माण हुआ मथुरा को भव्य स्वरूप में सजाना है तो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को जीतना है तथा पूरे देश में भारी बहुमत से भाजपा को 400 पार कर रिकॉर्ड भी बनाना है। इस अवसर पर कैंट विधायक के साथ अरूण कश्यप, अमरीश कठेरिया, राममूर्ति लाल मौर्य, राजेश पटेल, राम बहादुर मौर्य, चन्द्रपाल राठौर, नीलम जेठा, प्रभु दयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता, हरिशंकर राजपूत ओम प्रकाश आदि सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें