News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निगम का प्लास्टिक विरोधी अभियान, सीबीगंज में 7500 रुपये का जुर्माना व हजारों की प्लास्टिक जब्त

नगर निगम का प्लास्टिक विरोधी अभियान, सीबीगंज में 7500 रुपये का जुर्माना व हजारों की प्लास्टिक जब्त


बरेली। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को सीबीगंज के खलीलपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने कई हजार रुपये की प्लास्टिक जब्त की और प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर 7500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

टीम ने दुकानदारों और व्यापारियों को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान का नेतृत्व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव पुंडीर ने किया।

नगर निगम की यह कार्रवाई प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मौके पर एसबीएम टीम और परिवर्तन दल के कमांडो भी तैनात रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।


नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें