News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने सौंपा ज्ञापन, समस्याएं हल न हुईं तो तहसील घेराव की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने सौंपा ज्ञापन, समस्याएं हल न हुईं तो तहसील घेराव की चेतावनी


बरेली।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने क्षेत्रीय किसानों, मजदूरों और गरीब तबके की समस्याओं को लेकर आंवला तहसील में जोरदार दस्तक दी। यूनियन के तहसील अध्यक्ष अंसार अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।

प्रशासनिक लापरवाही पर फूटा आक्रोश

इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तहसील परिसर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और मीडिया से बातचीत में जिले में फैली प्रशासनिक निष्क्रियता को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, “कई अधिकारी सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा। किसान, मजदूर और गरीब वर्ग की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं।”

तहसील घेराव की चेतावनी

जिलाध्यक्ष सोलंकी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन आंवला तहसील का घेराव करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि यूनियन शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

उपजिलाधिकारी आंवला ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद यूनियन ने शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा।

ये रहे मौके पर मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी, जिला उपाध्यक्ष छेदालाल, जिला संयोजक रुपलाल राजपूत, शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, ग्राम अध्यक्ष सिहूलिया, ग्राम उपाध्यक्ष (पूर्व प्रधान) समेत बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान-मजदूर मौजूद रहे।

यूनियन ने विकासखंड स्तर की अनदेखी और भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने चेताया, यदि प्रशासन नहीं जागा, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें