News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ के बाद कुख्यात चोर फहीम गिरफ्तार, कई जिलों में था मोस्ट वांटेड

बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ के बाद कुख्यात चोर फहीम गिरफ्तार, कई जिलों में था मोस्ट वांटेड


बरेली।
जिले में पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी फहीम उर्फ महकू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला यह अपराधी कई जिलों में मोस्ट वांटेड था। पुलिस को उस पर आठ से ज्यादा मुकदमों में तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में फहीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे घिरा मोस्ट वांटेड फहीम?

घटना हरूनग़ला-भरतौल रोड की है, जहां थाना बारादरी पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फहीम के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।बरेली समेत कई जिलों में आतंक, बैंक और अस्पतालों के बाहर देता था वारदात को अंजाम

गिरफ्तार अपराधी फहीम उर्फ महकू का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह बरेली के अलावा अल्मोड़ा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी सक्रिय था। उसका खास तरीका था कि वह बैंक और अस्पतालों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर या लॉक खोलकर कीमती सामान चुरा लेता था। उसने पूछताछ में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कई मामलों में खुलासे की उम्मीद

थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि फहीम एक शातिर अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इससे चोरी और लूट की कई घटनाओं का खुलासा होगा और फहीम के अन्य साथियों तक भी पहुंचा जा सकेगा। पुलिस अब उसके संपर्कों और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।


बरामदगी:

चोरी की मोटरसाइकिल (होंडा साइन),एक टैबलेट,अवैध हथियार

पुलिस का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं

बरेली पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल के दिनों में हुई मुठभेड़ों और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।बरेली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे शहर में अपराध की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें