News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सुनी PM मोदी ने मन की बात,की महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सुनी PM मोदी ने मन की बात,की महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा


बरेली।
आज सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शहर विधानसभा के टिबरीनाथ मंडल के बूथ न0. 102 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 119वें मन की बात एपिसोड में देश को संबोधित किया और अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और खेलों तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट लॉन्च का गवाह बना है।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज के मन की बात कार्यक्रम में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी टिप्स समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरण लाल लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जिला महामंत्री मेघनाथ सिंह कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, जिला मंत्री अंकित शुक्ला, पवन अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें