News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

डॉ. हुदा को मिली बड़ी संगठनात्मक ज़िम्मेदारी, बनाएं गए हैदरगढ़ विधानसभा के प्रवासी

डॉ. हुदा को मिली बड़ी संगठनात्मक ज़िम्मेदारी, बनाएं गए हैदरगढ़ विधानसभा के प्रवासी


बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी (सूफ़ीसंवाद) व उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में होने वाले चुनाव के निमित्त भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. हुदा को सुरक्षित सीट बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इस ज़िम्मेदारी से डॉ. हुदा को अवगत कराया। चुनाव प्रबंध का काम देख रहे उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री जे.पी.एस.राठौर ने आवश्यक मार्गदर्शन के साथ बधाई देते हुए डॉ. हुदा को हैदरगढ़ विधानसभा के लिये रवाना किया। डॉ. हुदा अब मतदान की तिथि 20 मई तक लोकसभा बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा में ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के संगठन का काम देखेंगे।

ज्ञात हो कि डॉक्टर हुदा को यह संगठनात्मक बड़ी जिम्मेदारी उनके संगठन समर्पण व चुनावी प्रबंधन व प्रचार प्रसार कौशल के फल स्वरुप दी गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें