News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: धर्म विशेष के दबंगों ने मजदूरों को ट्रॉली से उतार कर पीटा

Bareilly: धर्म विशेष के दबंगों ने मजदूरों को ट्रॉली से उतार कर पीटा


बरेली। ट्रैक्टर ट्रॉली से साइड न देने पर बौखलाए धर्म विशेष के दबंगों ने मजदूरों को बेरहमी से पीटा। उन्हें जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। कारोबारी ने दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। गौसेवक हिमांशु पटेल ने डीजीपी को ट्वीट करके आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फरीदपुर के मेहतरपुर तिजा सिंह के सोमेंद्र का गांव में ही आरव पटेल इंटरप्राइजेज के नाम से इंटरलॉकिंग टाइल बनाने का कारोबार है। सोमेंद्र ने बताया कि गुरुवार को उनके कर्मचारी शाहजहांपुर के खुदागंज के दतेली गांव में इंटरलॉकिंग की टाइल उतारने गए थे। वे वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में फैक्ट्री के कर्मचारी बैठे हुए थे। उनकी ट्रॉली मेवा सरफापुर गांव से आगे निकली। इसी दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार लोगों ने साइड देने के लिए हॉर्न बजाया। लेकिन ट्रैक्टर चला रहा कर्मचारी हॉर्न की आवाज नहीं सुन पाया। आरोप है स्कूटी सवार भगवंतापुर गांव के पास पहुंचे। उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने घेरकर ट्रैक्टर रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने सोमेंद्र की फैक्ट्री के कर्मचारी विनोद, विशाल, मोरपाल, देव कुमार सहित अन्य कर्मचारियो को बेरहमी से पीटा। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गालियां दी। दबंगों की पिटाई से विनोद और उनके साथी घायल हो गए। सोमेंद्र ने 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाने से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने गौसेवक हिमांशु पटेल से शिकायत की। हिमांशु पटेल ने डीजीपी को ट्वीट कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें