News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: अघोषित बिजली कटौती बनी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत

Bareilly: अघोषित बिजली कटौती बनी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत


बरेली। अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मरों के निकलते दम ने गुरुवार को उपभोक्ताओं के लिए खूब परेशान किया। एक तो भीषण गर्मी दूसरे बिजली का न आना। लोगों के इन्वर्टर भी बोल गए। बिजली न आने से बूढ़े-बच्चे सभी घरों में उबल गए। लोगों ने गर्मी में सड़कों पर दुकानों या घरों के आगे चबूतरों पर बैठकर पूरी दोपहरी बिताई। किला, सीबीगंज, सुभाषनगर, पुराना शहर, हरुनगला आदि जगह बिजली की समस्या पूरे दिन रही।

किला क्षेत्र में रानी साहब फाटक के पास चौराहा पर लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह से ही खराब हो गया। दोपहर में टीम ठीक करने पहुंची। पांच बजे तक ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब हो रहे पुर्जों को बदला गया। इस काम में पांच घंटे लग गए। इस दौरान पूरे एरिया की बिजली गुल रही। करीब 250 उपभोक्ता परेशान रहे। तीन बजे तक लोगों के इन्वर्टर भी बोल गए। लोग घरों से सड़कों पर आ गए। जहां-तहां दुकानों के आगे चूबतरों पर दो-तीन घंटा गुजारे। पांच बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। सीबीगंज में भी ट्रिपिंग ने खूब उपभोक्ताओं को रुलाया। सुबह से शाम तक 17 बार बिजली गई। सुभाषनगर में ओवरलोडिंग के चलते सात जगह फेस ही उड़ गए। दो जगह ट्रांसफर फुके। केबिल जलने के साथ ही टूटकर गिर गईं। हरुनगला, महानगर और पुराना शहर में ओवरलोडिंग लोगों को मुसीबत बन गई। 27 जगह बिजली खराबी की शिकायतें आईं। फेस उड़ने की समस्या अधिक हुई। जगतपुर, शाहदाना, किला, सुभाषनगर, हरुनगला, कुतुबखाना, चौपला उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में अधिक दिक्कत हुई। कई जगह पुराने तार ही बदले गए। 18-20 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें