News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: मायके से लौट रही विवाहिता की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या, पति को भी जमकर पीटा

Bareilly News: मायके से लौट रही विवाहिता की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या, पति को भी जमकर पीटा


गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया शव रखकर लगाया जाम

बरेली। मंगलवार रात शीशगढ़-धनेटा रोड पर मायके से लौट रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने पति को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने विवाहिता के जेवर लूट लिए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रात में दुनका चौकी के पास तीन घंटे जाम लगाया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आश्वासन पर लोगों ने जाम तो खोल दिया पर देर रात तक शव नहीं उठने दे रहे थे।


जानकारी के मुताबिक शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी राजकुमार की शादी एक साल पहले शीशगढ़ थाने के गांव मलसाखेड़ा निवासी हेमलता से हुई थी। हेमलता (22) सुबह पति के साथ मायके आई थी। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे राजकुमार बाइक पर हेमलता को लेकर ससुराल से अपने घर बकैनिया लौट रहे थे। बताते हैं कि दुनका से बकैनिया के कच्चे रास्ते पर करीब पांच सौ मीटर आगे बढ़ते ही पांच-छह बदमाशों ने राजकुमार को बंदूक की बट से ठोकर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बताते हैं कि बदमाश बट से राजकुमार को पीटने लगे तो हेमलता ने उनको बचाने की कोशिश की। तब बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बताते हैं कि एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगी। इससे हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि बदमाश उसके सारे जेवर लूट ले गए। थोड़ी देर बाद राहगीरों ने हेमलता को पहचानकर उसके पिता हरीश कुमार को सूचना दी। वह आए तो थोड़ी देर में दोनों गांवों के सैकड़ो लोग जुट गए। शाम सात बजे करीब दुनका चौकी के पास जाम लगा दिया। रात दस बजे एसएसपी के आश्वासन पर जाम तो खोल दिया पर शव नहीं उठाने दे रहे थे। पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इधर, राजकुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की गोली मारकर हत्या की गई है, उसका पति घायल है। पति की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस उसका बयान दर्ज कर रिपोर्ट लिखेगी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

- घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें