News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: जीजा की हत्या का आरोपी साला सईद गिरफ्तार

Bareilly News: जीजा की हत्या का आरोपी साला सईद गिरफ्तार


बरेली। 19 साल पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने पिछले दिनों बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। हजियापुर निवासी आरोपी सईद ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसकी बहन बेबी ने जाकिर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। आना-जाना भी नहीं था। कुछ दिन पहले जब उसकी मां की तबीयत खराब हुई तो उसकी बहन ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। घटना वाले दिन बहन के साथ बहनोई जाकिर भी उसके घर मिठाई लेकर आ गया। वह नहीं चाहता था कि बहन या बहनोई से उसके परिवार का कोई रिश्ता रहे। वह बहनोई जाकिर को देखकर बेहद भड़क गया। बहस के दौरान उसने चाकू से जाकिर के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

उसकी हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सईद रिश्तेदारियों में छिपता घूम रहा था, उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें