Bareilly News: खेत पर जा रहे बालक पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल
बरेली। फरीदपुर के गांव रंजनपुर के रहने वाले 12 वर्षीय साहिल पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी मां राजकुमारी ने बताया कि वह साइकिल से खेत पर मूंगफली की रखवाली करने जा रहा था, तभी रास्ते में जंगली सुअर से उसकी साइकिल टकरा गई। इससे वह गिर गया। जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुअर के हमले से उसके शरीर पर काफी गहरे जख्म हुए हैं।
एक टिप्पणी भेजें