News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: सगी बहनों ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Bareilly News: सगी बहनों ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि


बरेली। सफरी में दोनों सगी बहनों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम में उनकी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया। पुलिस युवक को तलाश कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गांव सफरी में बुधवार को घर में मृत मिलीं सगी बहनों कल्पना एवं तुलसी को गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। चार चिकित्सकों के पैनल ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिग आया। इससे स्पष्ट है कल्पना और तुलसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन शव घर जे गए। पुलिस की सुरक्षा में गांव में परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस हिरासत में बैठी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उस युवक की तलाश है, जिसे महिला ने तुलसी को मिलवाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्पना और तुलसी के पिता उत्तमचंद मौर्य गन्ना की खुदाई करने खेत पर गए थे। मां छोटे पत्र को लेकर पशओं को चारा लेने खेत पर चली गईं। घर में तुलसी और कल्पना थीं। गांव के लड़के से बात करने को लेकर दोनों बहनों में विवाद हो गया। कल्पना ने पिता के घर लौटने पर > शिकायत करने की बात तुलसी से कही। दोपहर में कल्पना कपड़ों की सिलाई कर रही थी। कपड़ों की सिलाई कराने वालो लड़का लगभग 4.00 बजे उनके घर आया। उसके सिले कपड़े लेकर कल्पना को एक हजार रुपये दिए। उसने दोनों बहनों से आपस में न लड़ने को समझाया। उसके जाने के बाद तुलसी ने छत में लगे कुंदे में फंदा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिलाई करने के बाद बड़ी बहन ने तुलसी को फंदे पर लटका देखा। घबरा कर वह दूसरे कमरे में जाकर फंदे पर लटक गई। पशुओं को चारा लेकर मां घर लौटी तो दोनों बहने फंदे पर लटकी मिली। मां ने फोन पर पति को सूचना दी। पिता ने घर पहुंच कर सबसे पहले कल्पना को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले उसको फंदे पर उतारने पर नाराजगी जताई। पिता कल्पना को उठाकर उस जगह ले गए जहां तुलसी फंदे पर लटक रही थी। कल्पना को वहां लिटाकर पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। सारी तस्वीर पुलिस के समक्ष स्पष्ट हो गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर उस फंदे को तलाश कर रही है, जिसे पर कल्पना लटकी थी। एसओ धनंजय कुमार पांडेय ने बताया पोस्टमार्टम में दोनों बहनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें