News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

थाने में दारोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल

थाने में दारोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल



बरेली। इज्जतनगर थाने में दारोगा का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 46 सेकेंड के वायरल वीडियो में दारोगा रुपये गिनते भी दिख रहें हैं, उनके सामने सफेद कुर्ता पायजामा में एक व्यक्ति माेबाइल लिये खड़ा हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार, जिस कंम्प्यूटर कक्ष में दारोगा रुपये गिन रहे हैं। उससे ठीक सटा हुआ प्रभारी निरीक्षक का कक्ष है। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने व हाथ में मोबाइल लिये शख्स व दारोगा के बीच बातचीत होती है।

इस बीच दारोगा के हाथ में रुपये पहुंचते हैं और वह उसे गिनना शुरू कर देते हैं। पांच-पांच सौ रुपये की नोट गिनते हुए वह वीडियो में दिखाई दे रहा है। बाहर के किसी व्यक्ति की नजर ना पड़े, इसी दौरान दूसरा व्यक्ति उनके सामने खड़ा हो जाता है। रुपये गिनने के बाद फिर बातचीत होती है और दूसरा शख्स बाहर आ जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जानकारी थाने तक पहुंची तो दारोगा ने उस पर सफाई देते हुए खुद के रुपये गिनने का दावा किया है। वीडियो किसने बनाई? यह अभी पता नही लग सका है। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच में रुपयों के लेन-देन का सच सामने आ जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें