News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मोबाइल फोन में चार्जर लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत

मोबाइल फोन में चार्जर लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत


शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में शनिवार सुबह घर में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा रहे श्रवण कुमार के 25 वर्षीय पुत्र मोहित की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 11 केवीए का तार टूटकर जंपर से टकराने से हाईवोल्टेज हो गया था। मामले में एक्सईएन ग्रामीण ने जांच के आदेश दिए हैं।

गांव के दक्षिण में दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज हवा चल रही थी। इस वजह से 11 केवीए का तार टूटकर ट्रांसफार्मर के जंफर पर जा गिरा। इससे तारों में तेज करंट प्रवाहित होने लगा। इसी बीच घर में बिजली के बोर्ड में मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहे मोहित को करंट लग गया। वह छटपटाकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन परिजन घर की लाइन बंद करने के बाद उसे गांव के चिकित्सक के पास लेकर गए। यहां डाक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। परिजन को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ तो प्रधान अखिलेश सिंह ने कार का इंतजाम कर शाहजहांपुर के निजी चिकित्सालय में भिजवाया, जहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

मोहित अपने पीछे पत्नी प्रीति, पुत्री प्रियंका, मां राजश्री, भाई रोहित को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इधर, गांव के टिंकू ने बताया कि अचानक बिजली काफी तेज हो गई थी। उसके घर के बाहर लगा मीटर और स्ट्रीट लाइट भी फुंक गई थी। एक्सईएन ग्रामीण केएल पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद अवर अभियंता को मौके पर भेजा था। युवक को घर के अंदर करंट लगा है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें